महाराष्ट्र

Published: Apr 08, 2021 02:31 PM IST

Maharashtra Corona Updatesमहाराष्ट्र के मुंबई, पनवेल-सतारा सहित इन जिलों में Corona Vaacine की किल्लत, जानिए कहीं आपके शहर का तो नाम नहीं है शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

मुंबई: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड-19 (COVID-19) से पीड़ित मरीजों की संख्या रोजाना बढती जा रही है। खासकर महाराष्ट्र (Maharashtra) सहित देश के कुछ राज्यों में तो कोरोना बेकाबू नजर आ रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी की बात सामने आने के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। केंद्र और राज्य के नेताओं की तरफ से बयानबाजी हो रही है। महाराष्ट्र में मुंबई, सतारा, पनवेल, सांगली सहित कई जगहों पर कोविड वैक्सीन की किल्लत हो रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में आज कोरोना वैक्सीन की सप्लाई अगर नहीं की गई तो कल से वैक्सीनेशन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। मायानगरी मुंबई में मौजूदा समय में 120 सेंटर हैं। जिसमे 73 प्राइवेट है। जबकि 26 अभी वैक्सीन न होने के कारण बंद हैं। 

वहीं खबर यह भी है कि मुंबई में अगर वैक्सीन की सप्लाई जल्द नहीं हुई तो 10 अप्रैल से 25 प्राइवेट जगहों पर भी वैक्सीनेशन बंद किया जा सकता है। मुंबई के अलावा पनवेल, सतारा, सांगली, गोंदिया और चंद्रपुर में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की जानकारी सामने आयी है। 

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को ही जानकारी दी थी कि हमारे पास कोरोना वैक्सीन का स्टॉक सिर्फ 2-3 दिनों का बचा है। बावजूद इसके वैक्सीन की सप्लाई न होना कई सारे सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि इस मसले पर सियासत भी खूब शुरू है। केंद्र ने मुंबई जांच के लिए टीम भेजी हुई है।