महाराष्ट्र

Published: Nov 06, 2021 01:57 PM IST

Maharashtra Fireमहाराष्ट्र: अहमदनगर के अस्पताल में भीषण हादसा, आग लगने से 10 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अहमदनगर अस्पताल में आग (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Fire) के अहमदनगर सिविल अस्पताल (Ahmednagar District Hospital) में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। 

वहीं अहमदनगर में आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में मरीजों को आईसीयू वार्ड से निकालकर दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  

अहमदनगर के अस्पताल में लगी भीषण आग-

देखें वीडियो-

वहीं मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाडियां पहुंची हुई हैं। कहा जा रहा है कि आग सुबह 11.30 बजे के आस-पास लगी है। आग जब लगी तब वार्ड में करीब 20 मरीज थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अचानक आग लगने से मरीज भी यहां-वहां भागने लगे।

गौर हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब सूबे में किसी सरकारी अस्पताल में आग लगी हो। इससे पहले नासिक, मुंबई में भी कोरोना वार्ड में आग लग चुकी है। जिससे कई लोगों की जान गई थी।