महाराष्ट्र

Published: Jun 07, 2021 08:43 AM IST

Maharashtraमुंबई के बांद्रा इलाके में इमारत का हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत, चार जख्मी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बिल्डिग का हिस्सा गिरा (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई: इमारत की दीवार ढहकर मकान पर गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल मुंबई, सात जून (भाषा) मुंबई के उपनगर बांद्रा में चार मंजिला इमारत की दीवार ढहकर उससे सटे दो मंजिला मकान पर गिरने की घटना में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये। 

नगर निगम के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 11 लोगों को बचाया जबकि इलाके में रह रहे लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे दीवार ढहने की घटना के तुरंत बाद छह लोगों की जान बचायी। उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों और घायलों को बांद्रा में भाभा अस्पताल और सांताक्रूज में वी एन देसाई अस्पताल ले जाया गया। 

अधिकारी ने बताया कि घायल सलमान खान (24), राहुल खोत (22), रोहन खोत (22) और लता खोत (48) की हालत स्थिर है। वहीं, रियाज अहमद (28) को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत बांद्रा (पूर्व) के खेरवड़ी रोड पर रज्जाक चॉल में स्थित है। (एजेंसी)