महाराष्ट्र

Published: Mar 04, 2021 09:04 AM IST

Maharashtra Coronaकोरोना का ख़ौफ, 24 घंटे में आये 9 हजार से ज्यादा केस, उद्धव Govt ले सकती है बड़ा फैसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

मुंबई. जहाँ एक तरफ देश (India) में कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) पुरे उफान पर है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र (Mharashtra) में कोरोना संक्रमण (Corona Pandemic) की दूसरी लहर अब भी जारी है। इसी क्रम में अब चार महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। बीते बुधवार के अगर आंकड़े देखें तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,855 नए मामले सामने आ जाने से इसके बाद कुल मामले बढ़कर 21 लाख 79 हजार 185 हो गए। वहीं इस खतरनाक संक्रमण या महामारी से 42 और मरीजों की मौत भी हुई है। जिसके साथ ही महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 52,280 हो गयी है।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 20,43,349 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी राज्य में 82,343 मरीज उपचाराधीन हैं। अगर हम राजधानी मुंबई की बात करें तो पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,121 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब शहर में कुल मामले बढ़कर 3,28,742 हो गए हैं। वहीं मुंबई में कोरोना से 6 और मरीज काल के गाल में समा गए हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना के कुछ जरुरी आंकड़े:

अब मास्क नहीं पहनने पर होगा जुर्माना:

इधर मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान हो और तेज करते हुए पुलिस से प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को भी कहा है। अब मुंबई को 12 पुलिस जोन में बांटा गया है और इसके साथ ही शहरी पुलिस को कोरोना नियमों के तहत मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने का अधिकार भी दिया गया है।

इस पर विस्तृत रूप से पुलिस के एक अनाम बड़े अधिकारी ने बताया कि महानगर में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी से कासी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस के सभी वरिष्ठ निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने और प्रत्येक दिन एक जोन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को भी कहा है। इस पर मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य का कहना था कि पुलिस कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं है।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार अब तक पिछले साल मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के बाद से कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 57,692 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से जहाँ 25,947 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस प्रकार देखा जाए तो महाराष्ट में जहाँ कोरोना संक्रमण बढ़ गया है, वहीँ प्रशासन इसे रोकने के लिए पूरी तरह से लामबंद है।