महाराष्ट्र

Published: Nov 09, 2022 12:26 PM IST

Bharat Jodo Yatraमहाराष्ट्र: 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी संग शामिल होंगे शरद पवार और आदित्य ठाकरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहुंची कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में अब NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना के आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) आगामी 11 नवंबर को इसमें शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही NCP के जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र अवध कल यानी गुरुवार, 10 नवंबर को इस महत्वपूर्ण यात्रा में शामिल होंगे।  

गौरतलब है कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 63वें दिन की शुरुआत सुबह महाराष्ट्र में नांदेड जिले के बिलोली से कर चुके हैं। इस पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कुछ जगहों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की है।  

आज कौन है यात्रा में शामिल 

वहीं कांग्रेस के महासचिव ( के. सी. वेणगुपोल, महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मुंबई में पार्टी के शहर अध्यक्ष भाई जगताप, नसीम खान, विश्वजीत कदम और अन्य नेता भी राहुल गांधी के साथ आज पदयात्रा कर रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव जयराम रमेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार भी आज सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए।

जानें पूरा कार्यक्रम 

जानकारी दें कि राहुल गांधी महाराष्ट्र की अपनी इस यात्रा के दौरान 2 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें वे पहली रैली नांदेड जिले में 10 नवंबर को और दूसरी रैली बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को होगी। वहीं यह यात्रा राज्य के 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस खास यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में कुल 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और आगामी 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।