महाराष्ट्र

Published: Mar 22, 2021 11:45 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में हल्की राहत, 24,645 नए कोरोना मामले, 58 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामलों के एक दिन बाद सोमवार को दैनिक मामलों में कुछ कमी के साथ 24,645 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 25,04,327 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में महामारी से 58 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 53,457 हो गई है।

महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 30,535 और शनिवार को 27,126 नए मामले सामने आए थे। 18 मार्च को राज्य में महामारी के 25,833 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले सितंबर में सर्वाधिक दैनिक मामलों की संख्या 24,896 थी।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों से आज 19,463 लोगों को छुट्टी दी गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में महामारी को मात देने वालों की संख्या 22,34,330 हो गई है। मुंबई में महामारी के सर्वाधिक 3,262 मामले सामने आए।

नागपुर कोरोना का हॉटस्पॉट

उधर नागपुर (Nagpur) कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में जिले के अंदर 3,596 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1,96,676 हो गई है। इस दौरान कुल 40 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 4,664 पहुंच गई है। वहीं 1,837 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अभी 31,067 एक्टिव मामले हैं।

पिछले पांच दिनों के आंकड़े

तारीख   मामले मृत्यु
मार्च 17 23,179  84
मार्च 18 25,833 58
मार्च 19 25,681  70
मार्च 20 27,126 92
मार्च 21 30,535 99
कुल 1,32,354 403