महाराष्ट्र

Published: Dec 07, 2022 08:54 AM IST

Sexual Harassmentमुंबई में बोल्ड फिल्म शूटिंग के नाम पर मॉडल के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: इन दिनों बोल्ट फिल्म (Bolt films) की जैसे बाढ़ आ गई हो। इसका धंधा जोरों से चल रहा है। पर इसके नाम पर यौन उत्पीड़न (sexual harassment) का भी मामला सामने आता रहता है। ऐसे ही एक और मामले मुंबई (Mumbai) में आया है। बोल्ड फील बनाने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन को पकड़ने का प्रयास जारी है।   

मुंबई, डीसीपी, अजय कुमार बंसल (Ajay Kumar Bansal) ने बताया कि 29 नवंबर को एक महिला द्वारा प्राथमिकी के आधार पर कि बोल्ड (फिल्म) शूटिंग के नाम पर एक फ्लैट के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह काम एक बिल्डिंग के फ्लैट में चला रहा था। जहां आरोपी अश्लील फिल्म बना रहे थे। मॉडल ने ये मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि वो जॉब के लिए बहुत परेशान थी और हर तरफ लोगों से संपर्क कर एक अच्छे मौके की तलाश में थी। लेकिन जॉब के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न हुआ।