महाराष्ट्र

Published: Jul 21, 2021 09:24 AM IST

Mumbai Rain Updatesमहाराष्ट्र के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट घोषित, IMD ने मुंबई के लिए भी जारी की चेतावनी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई: देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon 2021 Updates) ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते अधिकतर हिस्सों में काफी बारिश हो रही है। इसी बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के पांच जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी हुआ है। इसके साथ ही आईएमडी (IMD) ने आज मुंबई (Mumbai) और कोंकण (Konkan) में भारी बरसात होने की संभावना जताई है। मुंबई में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। जिससे कुछ इलाकों में पानी भर गया है। 

ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानि दोनों जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुंबई केंद्र की मानें तो रायगढ़, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बुधवार-गुरूवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। 

मुंबई में सुबह से हो रही है बारिश, देखें वीडियो-

वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने उत्तर भारत में 21 आज यानि 21 जुलाई तक और पश्चिमी तटवर्ती इलाकों में 23 जुलाई तक भारी बरसात की आशंका जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 24 घंटों में यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित पूर्वी राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।