मुंबई

Published: Sep 28, 2020 10:53 PM IST

कोरोना11 दिन में एक्टिव मामलों में 10% की गिरावट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

सूरज पांडेय 

मुंबई. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में भले ही थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है.स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 11 दिन में एक्टिव केसेस में लगभग 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. एक्सपर्ट्स की माने तो मामलों में थोड़ी गिरावट और सही समय पर जांच और सटीक इलाज के कारण एक्टिव मामले में गिरावट दर्ज की गई है.

स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों का आंकलन करें तो औसतन जितने नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं उतने ही मरीज कोरोना को पराजित कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 सितंबर को जहां राज्य में 3 लाख 17 हजार 53 एक्टिव मरीज थे, वहीं 27 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 73 हजार 228 पहुंच गई. 

लोग ठीक भी जल्दी हो रहे हैं

स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया कि राज्य में स्क्रीनिंग होने के साथ-साथ इलाज में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. मरीजों की जल्दी पहचान कर तत्काल उपचार शुरू होने का असर दिख रहा है, लोग ठीक भी जल्दी हो रहे हैं. यदि आने वाले 2 से 3 सप्ताह में यही ट्रेंड रहा तो यह राज्य के लोगों के लिए बहुत की सुखद खबर होगी. इसी के साथ अब लोगों में हार्ड इम्युनिटी भी देखने को मिल रही है.

तारीख            एक्टिव केस

(सितंबर)

17                3,17052

18                3,00887

19                2,97480

20                2,91238

21                274623

22                2,72410

23                2,73477

24                2,74993

25                2,72775

26                2,69119

27                2,73228