मुंबई

Published: Jun 17, 2022 09:31 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में 2,255 नए कोरोना मरीज मिले, दो मरीजों की हुई मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को भी कोरोना मरीजों (Corona Patients) का आंकड़ा दो हजार के ऊपर ही रहा है। राज्य में जितने मरीज (Patients) मिले हैं, उसमें आधे से भी ज्यादा मरीज अकेले मुंबई (Mumbai) में मिले हैं। शुक्रवार को 2,255 नए कोरोना (New Corona Patients) के मरीज मिले और 2 मरीजों की मौत (Death) हुई। जबकि बीते 24 घंटे में केवल 14,643 लोगों की जांच की गई। 

शुक्रवार को मिले मरीजों में 2,143 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं (No Symptoms) थे। 110 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में अस्पतालों में 569 मरीज भर्ती है। इसमें भी 76 लोगों को ऑक्सीजन पर रखा गया है।

राज्य में मिले 4,165 नए मरीज 

राज्य में 4,165 नए कोरोना मरीज मिले, 3 मरीजों की मौत हुई। 3,047 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ज्यादा चिंतत नजर नहीं आ रहा है। मरीज बढ़ने के बाद भी कोरोना प्रतिबंधों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। सब कुछ सामान्य रुप से चल रहा है। हर जगह भीड़, लोग बिना मास्क के निड़र होकर घूम रहे हैं जैसे उनके लिए कोरोना साधारण रोग है।  

राज्य के आंकड़े