मुंबई

Published: Mar 21, 2021 08:34 PM IST

Fine9 दिन में 3.88 करोड़ रुपए का वसूला गया जुर्माना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
file

मुंबई. मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) के कारण प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। बीएमसी (BMC), पुलिस (Police) और रेलवे (Railway) की संयुक्त कार्रवाई में पिछले 9 दिन में 3.88 करोड़ रुपए जुर्माना (Fine) वसूला गया है। अब तक वसूली गई जुर्माने की राशि 44 करोड़ 49 लाख 71 हजार 600 पहुंच गई है।

पिछले 9 दिनों में 1 लाख 94 हजार 297 लोग बिना मास्क के पकड़े गए।  इनसे 3.88 करोड़ रुपए वसूले गए।  20 अप्रैल 2020 से 20 मार्च 2021 तक मुंबई में 22 लाख 6 हजार 707 लोग जो  बिना मास्क के घूम रहे थे उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनसे 44 करोड़ 49 लाख 71 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया हैं। इनमें से 20 लाख 6 हजार 642 लोगों के खिलाफ अकेले बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए 40 करोड़ 49 लाख 58 हजार 600 रुपए वसूल किया है। 

मुंबई पुलिस ने 3 करोड़ 71 लाख 37 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला

 मुंबई पुलिस ने 1 लाख 85 हजार 688 लोगों से 3 करोड़ 71 लाख 37 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला है। मध्य  रेलवे ने 6,321 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लाख 64 हजार 200 रुपए का जुर्माना लिया है। पश्चिम रेलवे ने 6,527 बिना मास्कवालों से 13 लाख 5, 400 रुपए दंड वसूल किया है, जबकि हार्बर लाइन पर सिर्फ 1,529 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लाख 5 हजार 800 रुपये दंड वसूल किए हैं।