मुंबई

Published: Oct 12, 2021 09:51 PM IST

Mumbai Corona Update मुंबई में मिले कोरोना के 425 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई : कोरोना (Corona) के मामले कम होने के बाद मुंबई (Mumbai) में डबलिंग 1900 दिन से अधिक हो गया था, लेकिन 15 सितंबर से 12 अक्टूबर तक डबलिंग रेट (Doubling Rate) घट कर 1087 दिन पर आ गया है। यानी एक महीने में कोरोना के मामले बढ़ने से डबलिंग रेट करीब 900 दिन कम हो गया है। 

वर्तमान में सबसे अधिक डबलिंग रेट एन वॉर्ड यानी घाटकोपर का है। घाटकोपर में डबलिंग रेट 1783 दिन है। सबसे कम डबलिंग रेट एफ उत्तर विभाग माटुंगा का 749 दिन है। मंगलवार को मुंबई में 425 नए मरीज (New Patients) मिले 2 मरीजों की मौत (Death) हो गई। इसी तरह राज्य में 2069 नए मरीज मिले और 43 की मौत हुई।

मुंबई के विभिन्न वॉर्डों में इस तरह है डबलिंग रेट

एम वेस्ट, चेंबूर पश्चिम  1543 दिन, पी उत्तर, मालाड 1408, आर उत्तर, दहिसर 1396, एस विभाग भांडूप 1387 दिन, पी दक्षिण गोरेगांव 1377, जी उत्तर धारावी 1347, बी विभाग सैंडहर्स्ट रोड, 1319, एल विभाग कुर्ला 1287, आर-मध्य बोरीवली 1205, सी विभाग चीराबाजार 1177, आर दक्षिण कांदिवली 1157, एम पूर्व चेंबूर पूर्व 1176, एच ईस्ट बांद्रा पूर्व 1068, के ईस्ट अंधेरी पूर्व 1033, जी दक्षिण दादर 1027, टी विभाग मुलुंड 1015, के वेस्ट अंधेरी पश्चिम 970, एफ दक्षिण परेल 935, ए विभाग फोर्ट 916, एच वेस्ट बांद्रा पश्चिम 834, ई विभाग भायखला 809, डी वॉर्ड प्रभादेवी 786, एफ उत्तर माटुंगा वडाला डबलिंग रेट 749 दिन है।

मुंबई के आंकड़े

 राज्य के आंकड़े