मुंबई

Published: Nov 06, 2021 09:55 PM IST

BMCमियावाकी से लहरा रहे 45 वन, 19 वनों को तैयार करने का काम जारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में जापानी तकनीकी (Japanese Technical) मियावाकी (Miyawaki) पद्धति से शुरु की गई वृझारोपण पद्धति सफल होने लगी है। कम जगह अधिक घने पेड़ लगाने की इस पद्धति से मुंबई (Mumbai) में 45 मिनी फारेस्ट (Mini Forest) तैयार कर लिए गए हैं। मियावाकी वन परियोजना से हरियाली बढ़ने लगी है। 

बीएमसी (BMC) के इस प्रयास का मुंबई में जापान के वाणिज्य दूत ने सराहना की है। जापान के वाणिज्य दूत डॉ. फुकाहोरी यासुकाटा ने कहा कि वह मुंबई में बोन्यास ( पौधों को छोटा करने की कला) और इकेबाना (बुके तैयार करने की कला) की प्रदर्शनी आयोजित करेंगे। इस दौरान उन्होंने बीएमसी के उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुंबई में कुल 64 मियावाकी वन लगाए जा रहे

जापानी पद्धति से मुंबई में कुल 64 मियावाकी वन लगाए जा रहे हैं। जिसके जरिए चार लाख से अधिक पौधे का तैयार कर मुंबई में हरियाली दिखाई देगी। यहां अब तक 45 वन लग चुके हैं। जिसमें करीब ढाई लाख पेड़ तैयार हो गए हैं। अभी 19 वनों को लगाने का काम शुरू है। परदेशी ने बताया कि मियावाकी पद्धति से वन लगाना पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मुंबई में इस पद्धति से काफी कम जगह में लाखों पौधे लगाए गए हैं। इससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में काफी मदद मिल रही है।