मुंबई

Published: Jan 24, 2021 09:28 PM IST

कोरोना संक्रमणमुंबई में मिले 479 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. रविवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने आए, जिसमें से 479 नए मरीज (New Patients) मुंबई (Mumbai) में मिले। राज्य में एक ही दिन में कोरोना के चलते 45 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिसमें से मुंबई के 7 मरीज थे।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 20,09,106 हो गई है, जिसमें से 3,06,050 मरीज मुंबई से है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की कुल संख्या 50,785 हो गई है, जिसमें से 11304 मौतें मुंबई में हुई है। 

रविवार को 1,743 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 19,12,264 हो गई है। राज्य में अब तक 1,42,07,595 कोविड-19 जांच की जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 44,831 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे है, जिसमें से 6,328 मरीज मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे है।