मुंबई

Published: Jan 23, 2021 09:44 PM IST

घोषणा नंदुरबार दुर्घटना के परिजनों को 5 लाख की सहायता, सीएम ठाकरे की घोषणा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नंदुरबार (Nandurbar) जिले के तोरणमल में एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में छह मजदूरों की मौत हो गई। जिसमें 5 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने इन श्रमिकों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

सरकारी खर्च पर घायलों का इलाज

मृतक मजदूर आदिवासी हैं, जो दूरदराज के धडगांव तालुका से हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज सरकारी खर्चे पर किए जाने के निर्देश दिए हैं।  जैसे ही मुख्यमंत्री को इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने नंदुरबार के पालक मंत्री के.सी. पाडवी और जिला प्रशासन से जानकारी प्राप्त की और पूरी मदद करने के निर्देश दिए।