मुंबई

Published: Apr 18, 2021 09:01 PM IST

BMC Circular50 वर्ष वाले कर्मचारियों को ज्वाइन करनी होगी ड्यूटी, BMC ने जारी किया सर्कुलर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) के केस बढ़ रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा 50 वर्ष से अधिक आयु वालों को होता है। बीएमसी (BMC) ने अब तक 50-55 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम (Work From Home) की सुविधा दे रखी थी। लेकिन लंबे समय के बाद बीएमसी ने सर्कुलर जारी (Circular Issue) कर कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन (Duty Join)करने का आदेश दिया है। 

कोरोना संक्रमण होने के खतरे को देखते हुए दि म्युनिसिपल यूनियन के महासचिव रमाकांत बने ने बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल से आदेश वापस लेने की मांग की है।  बने ने कहा कि 50-55 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को काम पर बुलाना गलत है। मुंबई में फरवरी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। रोज 9 से 10 हजार मरीज मिल रहे हैं और 50 से अधिक मौतें हो रही हैं। मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है। आईसीयू बेड, रक्त, प्लाज्मा, वैक्सीन, रेमडेसिविर दवा की भी कमी हो गई है। सरकार ने 50 वर्ष से अधिक आयु वाले, वरिष्ठ नागरिक, छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है। ऐसी भीषण परिस्थिति में बीएमसी अपने  कर्मचारियों को ड्यूटी पर हाजिर होने का आदेश दे रही है। 

निर्णय से कर्मचारियों में आक्रोश 

बने ने कहा कि बीएमसी के इस निर्णय से कर्मचारियों में आक्रोश है। आवश्यक सेवा के नाम पर कर्मचारियों को बुलाना ठीक नहीं है। उन्होंने सर्कुलर को तुरंत वापस लेने की मांग की है।