best buses

    Loading

    मुंबई. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) की दूसरी लहर (Second Wave) में आई तेजी को देखते हुए राज्य  के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने राज्य में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है। राज्य सरकार के उठाये कदम का असर मुंबई (Mumbai) में दिखाई देने लगा है। कठोर प्रतिबंध के कारण लोग घर से बाहर जरूरत होने पर ही निकल रहे है। जिसका असर बेस्ट (BEST) की बसों में दिखाई देने लगा है। जिस तरह कठोर प्रतिबंध लगाने के बाद  रेलवे की उपनगरीय सेवाओं लोकल में यात्रियों की संख्या कम हुई उसी तरह बेस्ट में भी यात्रियों की संख्या तेजी से घटी है।

    बेस्ट बसों में अभी सामान्य नागरिकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगी है। इसके बावजूद लोग घरों से बहुत कम बाहर निकल रहे हैं। रोजाना बेस्ट में  सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 9 लाख कम हो गई है।   मार्च महीने में कुल 6 करोड़ 48 लाख यात्री सफर किए थे। वहीं, 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक  2 करोड़ 23 लाख  98 हजार यात्री सफर कर चुके थे। लेकिन इसी बीच कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को  देखते हुए राज्य में  14  अप्रैल से दिन में उन्हीं लोगों को घर के बाहर जाने की अनुमति दी गई जिनका बहुत जरूरी काम हो।  

    सरकारी कार्यलय में भी 50 % उपस्थिति  की मंजूरी 

    निजी कार्यालय पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए गए, सरकारी कार्यलय में भी 50 प्रतिशत ही उपस्थिति  की मंजूरी दी गई जिससे लोगों की गतिविधियों में कमी आई है। परिवहन सेवाओं  पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है।1 अप्रैल को  बेस्ट यात्रियों की संख्या 23 लाख 40 हजार थी अब यह संख्या घटकर 15 लाख पर आ गई है।

    इस तरह रही बेस्ट में यात्रियों की संख्या

    12 अप्रैल  2024946
    13 अप्रैल  1521238
    14  अप्रैल     1599238
    15 अप्रैल  1412 855
    16 अप्रैल    1525634