मुंबई

Published: Jan 12, 2023 08:27 PM IST

Mumbai Metro Updatesमुंबईकरों के लिए वरदान होगा मेट्रो 2 ए और 7: CM एकनाथ शिंदे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मेट्रो लाइन-2 ए और 7 के दूसरे फेज का लोकार्पण 19 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करेंगे। उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने अंधेरी इलाके के गुंदवली स्टेशन का दौरा किया। सीएम शिंदे ने कहा कि यह मेट्रो मुंबईकरों के लिए वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 19 जनवरी से मेट्रो रूट 7 और मेट्रो रूट 2ए का 35 किमी के  हिस्से में मेट्रो का पूर्ण संचालन शुरू हो जाएगा। दोनों रूट पर 33 स्टेशन हैं। यह पुरे पश्चिमी उपनगरों अंधेरी, दहिसर, वर्सोवा क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी और रोड का ट्रैफिक कम हो जाएगा।

 सीएम और डीसीएम ने उद्घाटन समारोह की तैयारियों और सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुंबई शहर के जिला पालक मंत्री दीपक केसरकर, एमएमआरडीए कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास, पुलिस कमिश्नर विवेक फनसलकर सहित कई अधिकारी थे।

पीएम मोदी ने किया था भूमिपूजन

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि लाखों यात्रियों को राहत देने वाले इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन भी पीएम मोदी ने किया था। अब उद्घाटन भी उनके हाथों होने जा रहा है। मेट्रो के अलावा मुंबई की अनेक परियोजनाएं कंक्रीट की सड़कें, एसटीपी संयंत्र, स्वास्थ्य सुविधाएं, सौंदर्यीकरण आदि की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे।  

मेट्रो रूट-7 के बारे में

मुंबई मेट्रो रूट 7 गुंदवली (पूर्वी अंधेरी) से दहिसर ईस्ट तक है। यह कॉरिडोर वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर मुंबई के पश्चिमी हिस्सों से पूर्वी हिस्सों तक सेवा प्रदान करेगा। मुंबई मेट्रो रूट 7 वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर लोड कम करने में मदद करेगा। मेट्रो रूट 7 के स्टेज-1 में 9 और स्टेज 2 पर 4 स्टेशन हैं।

मेट्रो रूट 2 ए के संबंध में

मुंबई मेट्रो रूट 2A अंधेरी वेस्ट (दहानुकरवाड़ी) से दहिसर ईस्ट मेट्रो कॉरिडोर है। स्टेज एक में 9 स्टेशन जबकि स्टेज 2 में 8 स्टेशन, जबकि 4  इंटरचेंज स्टेशन हैं। मेट्रो रूट 1 पर गुंडवली-वेस्ट एक्सप्रेसवे स्टेशन, मेट्रो रूट 6 के साथ जोगेश्वरी ईस्ट,मेट्रो रूट 9 के साथ दहिसर ईस्ट  अंधेरी वेस्ट मेट्रो मार्ग 1 पर डीएन नगर इंटरचेंज स्टेशन होगा।