मुंबई

Published: Oct 18, 2023 07:29 PM IST

Drowned In The Seaमाहिम समुद्र में डूबने से एक लड़के की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुंबई: माहिम (Mahim) दरगाह की पीछे खाड़ी में बुधवार की दोपहर में एक 17 वर्ष के लड़के से डूबने (Drown) से मौत (Died) हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड की मदद से तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़के का शव समुद्र से बरामद किया गया। उसे सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। 
मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2 बजे माहिम दरगाह के पीछे मखदूम बिल्डिग के पास समुद्र में एक बच्चे के डूबने की खबर मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। पियुष ओबेराय (17) नामक लड़का समुद्र में गिर गया था। शाम करीब 5 बजे लड़के को बरामद किया गया और उसे सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के आरएमओ के अनुसार पियुष को अस्पताल लाया गया था लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। 
 

माहिम दरगाह की खाड़ी में डूबने का यह पहला मामला नहीं हैं। इसी साल अप्रैल महीने में रिहान मंडल नामक 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हुई थी। ईद त्योहार के अवसर पर बच्चे घूमने अपने घर से निकले थे। उनमें से कुछ बच्चे समुद्र में नहाने उतरे थे जिसके बाद यह हादसा हुआ था। एक बच्चे के बचा लिया गया था।