मुंबई

Published: Sep 24, 2021 09:26 PM IST

Alliance Air9 अक्टूबर से मुंबई से सिंधुदुर्ग के लिए हवाई सेवा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. सिंधुदुर्ग के यात्रियों के लिए खुश खबरी है। अब उन्हें हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। एलाइंस एयर (Alliance Air) की मुंबई (Mumbai) से सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) के लिए दैनिक उड़ान शुरू होने जा रही है। इसके तहत 9 अक्टूबर से उड़ान संख्या 9 आई 661 मुंबई से सुबह 11.35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1 बजे सिंधुदुर्ग पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 9 आई 662 सिंधुदुर्ग से दोपहर में 1.25 बजे उड़ान भरकर दोपहर बाद 2.50 बजे मुंबई पहुंचेगी। 

एलाइंस एयर के रिजनल को-आरडीनेटर (पश्चिम क्षेत्र) अली अब्बास अबीदी ने बताया कि कंपनी 70 सीटर एटीआर विमान इस रूट पर शुरु करेगी। इससे सिंधुदुर्ग के लोगों को  हवाई सेवा मिलने लगेगी। यह उड़ान भारत सरकार की आरसीएस उड़ान योजना के तहत संचालित होगी।

 सिंधुदुर्ग का किराया 2,520 रुपए 

 उन्होंने बताया कि मुंबई से सिंधुदुर्ग का किराया 2,520 रुपए होगा और सिंधुदुर्ग से मुंबई का भाड़ा 2,621 रुपए होगा। मुंबई और सिंधुदुर्ग के बीच सड़क मार्ग से यात्रा का समय लगभग 9 घंटे 23 मिनट है जो यात्रियों के लिए हवाई यात्रा सिर्फ 1 घंटे 25 मिनट में पूरी होगी।