मुंबई

Published: Apr 01, 2021 04:24 PM IST

Assembly Electionsदेश को राजनीतिक दिशा देंगे विधानसभाओं के चुनाव : संजय राउत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई. शिवसेना (Shiv Sena) के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को बाघिन बताते हुए कहा है कि वह अकेले ही पूरी भाजपा (BJP) पर भारी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में हो रहे विधानसभाओं के चुनाव (Assembly Elections) देश की राजनीति को नई दिशा देंगे।

शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, असम एवं तमिलनाडु में विधानसभा का चुनाव शुरु है। विशेषकर पश्चिम बंगाल एवं असम में राजनीति की दिशा स्पष्ट दिख रही है। दक्षिण के राज्यों में क्या होगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन असम में भाजपा की सत्ता है, परंतु कांग्रेस पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है, उसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी अकेले सभी पर भारी पड़ने वाली हैं। जिसको देखते हुए चुनाव के बाद राजनीति किस दिशा में जाएगी। विपक्षी दल की नई आघाड़ी गठित  करने में किस तरह की दिलचस्पी लेते हैं। यह सब स्पष्ट हो जायेगा।

लॉकडाउन अथवा कोरोना पर राजनीति गलत 

सांसद राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन अथवा कोरोना की राजनीति कोई न करे। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जो बोल रहे हैं वह जनता के हित में है। इसकी वजह से विपक्ष को मुख्यमंत्री के साथ मिल कर महाराष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कहते हैं कि लॉकडाउन  उपाय नहीं है। यह हमें मालुम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह मालुम था फिर भी उन्होंने एक साल तक लॉकडाउन किया था। मोदी ने भी प्रेम और आनंद के लिए लॉकडाउन नहीं किया था। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आनंद के लिए लॉकडाउन नहीं लागू करने जा रहे हैं।