मुंबई

Published: Jul 12, 2023 03:08 PM IST

Mumbai Metro Updatesकल्याण-तलोजा मेट्रो-12 के लिए बोली रद्द

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

मुंबई: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कल्याण से तलोजा (Kalyan to Taloja) चलने वाली मेट्रो लाइन-12 (Metroline-12) के निर्माण के लिए टेंडर प्रस्ताव रद्द कर दिया है। यह मेट्रो लाइन राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे (MP Shrikant Shinde) के लोकसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस साल मई के महीने में बोली बुलाई थी। इस कार्य के लिए 19 टेंडर प्रस्तुत किये गए थे, लेकिन अब टेंडर रद्द कर दिया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र के उपनगरों के रहिवासी लंबे समय से अपने यात्रा में ट्रैफिक जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं और मेट्रो लाइन की मांग कर रहे है। बता दें कि मेट्रो लाइन-12, ऑरेंज लाइन के रूप में जानी जाती है। यह मेट्रो कॉरिडोर 20.75 किमी लंबा है और इसमें 18 स्टेशन है। यह लाइन मुंबई उपनगर को जोड़ेगा, जहां आबादी धीरे- धीरे बढ़ती जा रही है और इस बढ़ती आबादी को मेट्रो-12 एक प्रभावशाली नेटवर्क प्रदान करेगा।

कल्याण और बेलापुर के बीच यात्रा सुगम होगी

एमएमआरडीए ने कल्याण-डोंबिवली-तलोजा के बीच प्रस्तावित मेट्रो-12 लाइन को नवी मुंबई में बेलापुर-पेंढार लाइन से जोड़ने का फैसला किया गया है। इसकी चर्चा पहले भी की जा चुकी है। आने वाले वर्षों में यात्रियों के पास कल्याण और बेलापुर के बीच यात्रा करने का एक आसान और तेज विकल्प होगा। एमएमआरडीए ने नवी मुंबई में मेट्रो-12 और बेलापुर-पेंढार मेट्रो लाइन-1 को जोड़ने का निर्णय लिया है। मार्ग को कम से कम 2 किमी तक बढ़ाया जाएगा। पहले के एलाइनमेंट में 11.1 किमी लंबी नवी मुंबई मेट्रो-1 के साथ जुड़ने की कमी थी, जिसे जल्द ही खोला जाएगा। फिर एक नई बोली लगाई जाएगी, जिसमे मेट्रो-12 और नवी मुंबई मेट्रो-1 जुड़े हुए होंगे और यात्रियों को केवल एक प्लेटफार्म बदलना होगा। यह एक ऐसा इंटरचेंज  होगा, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी।