मुंबई

Published: Feb 05, 2022 03:49 PM IST

BMC Election 2022आशीष शेलार के कंधे पर बीएमसी चुनाव की जिम्मेदारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई: मुंबई (Mumbai) बीएमसी चुनाव (BMC Election) में शिवसेना (Shiv Sena) को हराने के लिए बीजेपी (BJP) ने मजबूत मोर्चा बंदी शुरू कर दी है। बीएमसी का बजट पेश होने के बाद जहां बीजेपी जनहित के मुद्दों को लेकर शिवसेना को घेरने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ बीएमसी चुनावों को लेकर बीजेपी ने चुनाव संचालन समितियों का गठन किया गया है।  इसके तहत 25 समितियों का गठन किया है।  पिछले बीएमसी चुनाव में बीजेपी नगरसेवकों (BJP Corporators) की संख्या 82 तक पहुंचाने वाले तत्कालीन मुंबई भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आशीष शेलार (Ashish Shelar) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यदि यह कहा जाय कि बीजेपी शेलार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी तो वह अतिश्योक्ति नहीं होगा।  

चुनाव संचालन समिति में सांसद गोपाल शेट्टी, सांसद पूनम महाजन और मनोज कोटक और किरीट सोमैया विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

25 समितियों की घोषणा  

पिछले दिनों विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्हीं के आवास पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा की अध्यक्षता में मुंबई भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई थी। जिसमें रणनीति बनाई गई थी। बाद में देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बीएमसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, जिसके बाद चुनाव संचालन समिति सहित 25 समितियों की घोषणा की गयी है।  

अतुल भातखलकर को मीडिया विभाग समिति का अध्यक्ष बनाया गया 

बीएमसी चुनाव प्रभारी रहे विधायक अतुल भातखलकर को अब मीडिया विभाग समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।  विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर को प्रशासन से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि पूर्व मंत्री विधायक विद्या ठाकुर और आचार्य पवन त्रिपाठी  को विशेष संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। शलाका साल्वी और शीतल गंभीर महिला संपर्क समिति और उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय को प्रवासी कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जो समितियां गठित की गई हैं वह इस प्रकार है।

चुनाव संचालन समिति