मुंबई

Published: Jul 01, 2023 10:54 PM IST

Mumbai News मध्य रेल का गणपति पर 208 स्पेशल ट्रेनें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: गणेशोत्सव के सीजन में यात्रियों के रश को देखते हुए मध्य रेल ने पहले से ही 156 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। अब इसके अलावा मध्य रेल ने गणपति त्योहार के लिए 52 और ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है जिससे स्पेशल ट्रेनों की कुल 208 सेवाएं हो जाएंगी। एक बयान जारी कर मध्य रेल ने बताया कि गणपति त्योहार 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दिवा-चिपलुन के बीच 52 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी जिसमें 36 मेमू स्पेशल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मंगलुरु जंक्शन के बीच 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

दिवा-चिपलून मेमू विशेष ट्रेन की 36 सेवाएं होंगी 

ट्रेनों का विवरण देते हुए मध्य रेल ने बताया कि दिवा-चिपलून मेमू विशेष ट्रेन की 36 सेवाएं होंगी जिसमें 01155 मेमू दिवा से दिनांक 13 सितंबर 2023 से 19 सितंबर 2023 तक और 22 सितंबर 2023 से 02 अक्तूबर 2023 तक प्रतिदिन शाम 7.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1.25 बजे चिपलून पहुंचेगी। वापसी में 01156 मेमू 14 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक और 23 सितंबर 2023 से 03 अक्तूबर 2023 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे चिपलून से रवाना होगी और उसी दिन शाम 7 बजे दिवा पहुंचेगी।

इसी तरह मुंबई और मंगलुरु जंक्शन 16 विशेष सेवाएँ चलाई जाएंगी जो नियत तारीख को रात 10.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम शाम 5.20 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम को 6.40 बजे मंगलुरु जंक्शन से रवाना होगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगले दिन दोपहर 1.35 बजे पहुंचेगी।