मुंबई

Published: Mar 24, 2021 10:19 PM IST

Corona Updateमुंबई में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 5185 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. जिस प्रकार एक बम ब्लास्ट होता है तो दूर-दूर तक तबाही मचती है उसकी प्रकार मुंबई (Mumbai) में कोरोना ब्लास्ट (Corona Blast) हुआ है। बुधवार को मुंबई में अब तक सर्वाधिक 5185 नए मरीज (New Patients) 24 घंटे में मिले हैं, जबकि राज्य में भी कोरोना तबाही मचा रहा है। बुधवार को 31,855 नए मरीज मिले हैं।

कोरोना वायरस रूप बदल रहा है और उसके संक्रमण (Infection) की रफ्तार भी तेज हो गई है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य और अपनों का ज्यादा खयाल रखने की जरूरत है। बुधवार को राज्य में 95 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 6 मौत मुंबई में हुई है।

 बढ़ाया गया टेस्टिंग 

मनपा उपकार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने बताया कि एक दिन में 40 हजार लोगों की टेस्टिंग की गई है। टेस्टिंग बढ़ाने के कारण अब ज्यादा लोगों तक पहुंच रहे हैं और संक्रमितों की पहचान हो रही है। मॉल्स, स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन सहित कांटेक्ट ट्रेसिंग की भी टेस्टिंग हो रही है। यही कारण है कि आज 5हजार से अधिक मामले मिले हैं। भले ही मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन बीमारी से होने वाली मौत का आंकड़ा मुंबई में कम है।

राज्य में 2.5 लाख और 30 हजार एक्टिव मरीज 

राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 47 हजार 299 एक्टिव मरीज है, जबकि मुंबई में 30 हजार 360 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। राज्य में करीब 12 लाख लोग होम क्वारंटाइन और 13499 क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं।

मुंबई के आंकड़े

राज्य के आंकड़े