मुंबई

Published: Jun 02, 2022 09:48 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में फिर डरा रहा है कोरोना, 704 नए केस मिले

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1,045 कोविड-19 (Covid-19) के नए केस (New Case) दर्ज किए गए हैं। जिसमें अकेले मुंबई (Mumbai) में 704 कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के नए केस दर्ज किए गए। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड -19 टास्क फोर्स (Covid-19 Task Force) की बैठक बुलाई। 

 फरवरी के बाद पहली बार महाराष्ट्र में बुधवार को 1,000 से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। गुरुवार को यह आंकड़ा 1,045 पहुंच गया। 

राज्य में कुल एक्टिव केस 4,559 हो गए

गौरतलब हो कि संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 4,559 हो गए। इसके अलावा दिन में 1 मरीज की मौत से मृतकों की कुल संख्या 1,47,861 हो गई। यही नहीं एक दिन में 517 मरीजों को छुट्टी दी गई, जिससे यह संख्या बढ़कर 77,36,792 हो गई। राज्य में रिकवरी रेट 98.07 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.87% है। मुंबई सर्कल जिसमें मुंबई महानगरपालिका, ठाणे महानगरपालिका, नवी मुंबई, केडीएमसी, उल्हासनगर, भिवंडी निजामपुर, मीरा-भायंदर, पालघर, वसई-विरार, रायगढ़, पनवेल का शामिल हैं, में कुल 920 नए मामले दर्ज किए गए हैं।