मुंबई

Published: May 27, 2022 09:32 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, मिले 352 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों ( Corona Patients) संख्या 350 के पार रही। शुक्रवार को 352 नए मरीज (New Patients) पाए गए। हालांकि इस दौरान एक भी मरीज की मौत (Death) नहीं हुई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना जांच बढ़ाने का निर्देश दिया था, उसके बाद भी जांच में खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 

शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) में 9,975 लोगों की जांच की गई जिसमें 352 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।  पिछले 24 घंटे में 213 लोग कोरोना से ठीक हुए।

मुंबई में 1,797 एक्टित मरीज

बीएमसी का कहना है कि शुक्रवार को मिले मरीजों में 337 में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।  15 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया और एक मरीज को ऑक्सीजन की जरुरत हुई। मुंबई में 1,797 एक्टित मरीज हैं। अब तक 19,566 मरीजों की मौत हो चुकी है।