मुंबई

Published: Feb 17, 2022 06:36 PM IST

Mumbai-Navi Mumbai Water Taxiदेश की पहली वाटर टैक्सी की हुई शुरुआत, संसाधन विकास में महाराष्ट्र अव्वल: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : देश की पहली वाटर टैक्सी (Water Taxi) का लोकार्पण गुरुवार (Thursday) को राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 

देश में पहली रेल सेवा मुंबई (Mumbai) और ठाणे (Thane) के बीच शुरू की गई थी। उसके बाद देश भर में इसके नेटवर्क (Network) का विस्तार हुआ। देखा गया है कि मुंबई से जो सुविधाएं शुरू हुईं, उनका अनुकरण देश भर में किया गया। सीएम ने कहा कि संसाधनों के विकास में महाराष्ट्र आगे रहा है। नवी मुंबई (Navi Mumbai) को मुंबई से जोड़ने वाली यह शिपिंग सेवा आज से शुरू हो रही है। सड़कों, पुलों, रेलवे, मेट्रो, मोनो के बाद अब वाटर टैक्सियों की शुरुआत हुई है। यह शिपिंग सेवा एलीफेंटा जाने के लिए उपयोगी होगी, और भी जल परियोजना पाइपलाइन में है। केंद्र के सहयोग से उन्हें पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में हम समुद्र के पानी को मीठा करेंगे। 

सागरमाला परियोजना के लिए 278 करोड़ – सोनोवाल

इस अवसर पर केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि बेलापुर जेट्टी का निर्माण राज्य सरकार के सहयोग से किया गया। राज्य में सागरमाला योजना के तहत  जलपरिवहन के लिए 1.05 करोड़ की 131 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। सोनोवाल ने कहा कि मुंबई से अलीबाग की रो-रो सर्विस शुरू हो गई है। वाटर टैक्सियों के लिए अतिरिक्त जेट्टी का निर्माण किया जाएगा। सागरमाला कार्यक्रम के तहत 46 परियोजनाओं को 278 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र में शहरी जल परिवहन की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कपिल पाटिल, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के बंदरगाह विकास मंत्री असलम शेख, राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार, सांसद डॉ. विनायक सहस्त्रबुद्धे, एमपी कुमार केतकर, सांसद राजन विचारे, विधायक निरंजन डावखरे, विधायक रवींद्र फाटक, विधायक बलराम पाटिल, विधायक रमेश पाटिल, मंदा म्हात्रे, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव जलोटा, मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ अमित सैनी, सचिव आशीष कुमार सिंह, कलेक्टर राजेश नार्वेकर आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह को  उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सागरमाला कार्यक्रम ने केंद्र और राज्य की 50-50 प्रतिशत भागीदारी के साथ बंदरगाह विकास कार्य को गति दी है। नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ठाणे-मुंबई सेवा भी जल्द शुरू होगी। एमएमआरडीए ,सिडको के माध्यम से एमएमआर में संसाधनों का तेजी से विकास हो रहा है। बंदरगाह विकास मंत्री असलम शेख ने कहा, हालांकि यह जल परिवहन सेवा आज 16 लाख लोगों के लिए उपलब्ध है, लेकिन इस सेवा का विस्तार करने की जरूरत है। 

मैरीटाइम बोर्ड के 25 साल

महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के  25 साल पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।