मुंबई

Published: Sep 27, 2023 09:04 PM IST

Woman Dead Body Found in Juhuजुहू में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कॉन्स्टेबल से था महिला का अफेयर!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image
  • बिल्डिंग के नीचे संदिग्ध हालत में मिला का शव 
  • हिरासत में पुलिस कांस्टेबल पूछताछ जारी
  • पुलिसकर्मी से महिला का अफेयर
  • शादीशुदा है पुलिसकर्मी
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पॉश जुहू (Juhu) इलाके की एक इमारत के नीचे एक संदिग्ध हालत में मिले महिला के शव (Dead body of woman) से सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ (एडीआर) का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
हिरासत में पुलिस कांस्टेबल
इस मामले में एक कांस्टेबल (Constable) को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या या आत्महत्या या महज एक हादसा पुलिस तीनो एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला खुद नीचे गिरी या उसे धक्का देकर गिराया गया है। 
 
 
पुलिसकर्मी से महिला का अफेयर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला का अफेयर एक पुलिसकर्मी से था, घटना के समय वो पुलिसकर्मी भी फ्लैट में मौजूद था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बिल्डिंग के नीचे इकट्ठा हो गए। कॉन्स्टेबल और नीचे इकट्ठा लोग महिला को कूपर अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। 

शादीशुदा है पुलिसकर्मी
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक महिला पेशे से नर्स बताई जा रही है। मृतक का कतिथ तौर पर कांस्टेबल के साथ अफेयर बताया जा रहा है। दोनो लंबे सयम से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला तलाकशुदा थी और एक बच्चे की मां थी। वही हिरासत में लिया गया पुलिस कांस्टेबल शादीशुदा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।