मुंबई

Published: Jan 14, 2022 08:06 PM IST

Virar Crimeविरार में संपत्ति विवाद को लेकर बड़ी बहन पर भाई ने किया जानलेवा हमला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

विरार: विरार (Virar) में संपत्ति विवाद (Property Dispute) को लेकर सगे भाई (Brother) ने अपनी बड़ी बहन (Sister) पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रुप से जख्मी हुई बहन को उपचार के लिए संजीवनी अस्पताल (Sanjeevani Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत पर विरार पुलिस (Virar Police) ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

विरार पश्‍चिम स्थित भाजी मार्केट वाली गली में स्मिता सुधीर शाह और राजू पाटील का अगला बगल में ही घर है। बीते कुछ दिनों से दोनों भाई-बहन में संपत्ति सहित घर के अन्य मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। 

कोयता से किया हमला

इसी बीच राजू ने अपने बहन स्मिता के ऊपर कोयता से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में स्मिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान घर के अन्य सदस्य और आस पड़ोस के लोग दौड़ते हुए जख्मी स्मिता के पास पहुंचे और उसे लेकर तत्काल संजीवनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची विरार पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे ने दी है।