मुंबई

Published: Nov 16, 2023 08:23 PM IST

Maharashtra Politicsदिल्ली नहीं जाऊंगा, नागपुर से लडूंगा चुनाव, फडणवीस का खुलासा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo
  • शीतकालीन सत्र से पहले विस्तार के संकेत

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis ) ने साफ़ किया है कि वे अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव (Election) लड़ कर दिल्ली नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे नागपुर (Nagpur) से ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। फडणवीस ने यह बात गुरुवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में कही। पिछले कई महीनों से ऐसी चर्चा चल रही थी कि केन्द्रीय नेतृत्व फडणवीस को दिल्ली की राजनीति में मौका देने का मन बना रहा है। लेकिन फडणवीस ने ऐसी सभी कयासों को खारिज किया है। वे मौजूदा समय में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब फडणवीस से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि नागपुर में अगले महीने होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाए। उनके इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। विस्तार न होने से शिंदे गुट में काफी नाराज़गी है। 

अगली बार फिर पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और कार्यकाल देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में भी बीजेपी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। विपक्ष जितना भी जोर लगा ले, लोग अपना मन नहीं बदलेंगे।
 
 

सीएम ने किया है मराठा आरक्षण का वादा
उपमुख्यमंत्री ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के जारी राज्य व्यापी दौरे के बारे में कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की है। मैंने सभी मंत्रियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कहीं भी किसी प्रकार का तनाव न हो। उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने मराठा समाज को आरक्षण दिलाने का वादा किया है। ऐसे में सभी को इस पर विश्वास करना चाहिए।