मुंबई

Published: Feb 15, 2023 09:19 AM IST

Fire in Mumbaiमुंबई के कुर्ला में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, एक की मौत, रेस्क्यू जारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत (multi-storey residential building) में आग लगने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फ़िलहाल घटना स्थल पर पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड (fire brigade) की टीम मौजूद है। रेस्क्यू चल रहा है। आएग की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में आग लगने की खबर आ रही है। आग कैसे लगी और इतने कितना नुकसान हुआ अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।    

जानकारी के अनुसार मुंबई के कुर्ला वेस्ट में आज एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फंसे हुए व्यक्तियों को बचाया गया और इमारत की छत पर ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। वहीँ फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।