मुंबई

Published: Apr 22, 2023 02:51 PM IST

Gold Smugglingमुंबई एयरपोर्ट से 1.60 करोड़ रुपये का सोना जब्त, ट्रॉलियों में छुपाया था गोल्ड, कस्टम विभाग ने दबोचा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर सोने की तस्करी कर रहे तीन भारतीय यात्री पकड़े गए हैं। कस्टम विभाग ने 24 कैरेट सोने (24 carat gold) की तीन छड़ें बरामद की हैं। शातिर तस्कर हवाईअड्डा बैगेज ट्रॉलियों (airport baggage trolleys) के नीचे सोने की छड़ें चिपकाकर उनकी तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। फ़िलहाल कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार मुंबई एयर कस्टम्स ने 3 भारतीय यात्रियों को रोका और 24 कैरेट सोने की तीन छड़ें बरामद कीं। जिनकी कुल कीमत 1.60 करोड़ रुपये थी। यात्रियों द्वारा अपना सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हवाईअड्डा बैगेज ट्रॉलियों के नीचे सोने की छड़ें चिपकाकर उनकी तस्करी करने की कोशिश की थी।

बता दे कि पिछले दिनों कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से करोड़ों रुपए का सोना जब्त किया था। कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि दुबई से मुंबई आ रहा एक यात्री अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना ला रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात का रहने वाला था। उसके पास से 9000 ग्राम वजन के 24 कैरेट सोने के बिस्किट बरामद किए गए।