मुंबई

Published: Aug 07, 2021 03:49 PM IST

Protestसरकार और BMC पर एक हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, शेलार के नेतृत्व में भाजपा का आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई. अंतर्राष्ट्रीय शहर मुंबई (Mumbai) में खुली जगह (Open Space) की कमी पहले से ही है। अब उद्यान और मैदान के लिए आरक्षित भूखंड (Reserved Plot) भी बिल्डरों (Builders) को सौपें जा रहे हैं। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार (MLA Ashish Shelar) ने बांद्रा (Bandra) पश्चिम में बिल्डर के फायदे के लिए 1 लाख 25 हजार वर्गफुट भूखंड का आरक्षण बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार और बीएमसी की तरफ से 1000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

भाजपा नेता आशीष शेलार के नेतृत्व में भूखंड का आरक्षण बदलने के खिलाफ बांद्रा में भाजपा की तरफ से आंदोलन किया गया। शेलार ने कहा कि वर्ष 2034 तक के लिए मुंबई का विकास प्रारुप (डीपी) मंजूर किया गया है। उसके बावजूद उसके क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नियोजन समिति के जरिए अनेक भूखंडों का आरक्षण बदल कर मुंबई वासियों से उनका खुला मैदान छीना जा रहा है। बांद्रा पश्चिम इलाके के कार्टर रोड नजदीक शेर्ली राजन रोडव पर पॉश इलाके में बाई अवाबाई पेट्रिट ट्रस्ट के 22 भूखंडों का आरक्षण बदलकर इस भूखंड को बिल्डर के हाथ में देने का प्रयास किया गया है।  

भूखंडों पर मैदान, स्कूल, म्युनिसिपल मार्केट,  वृध्दाश्रम, डीपी रोड जैसे आरक्षण 

बांद्रा पश्चिम स्थित बाई आवाबाई पेट्रिट ट्रस्ट के भूखंडों पर मैदान, स्कूल, म्युनिसिपल मार्केट,  वृध्दाश्रम, डीपी रोड जैसे आरक्षण थे। जिसे बदल दिया गया है। भाजपा के आंदोलन में नगरसेविका स्वप्ना म्हात्रे, हेतल गाला, पार्टी की स्थानीय इकाई अध्यक्ष किशोर पुनवत के अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।