मुंबई

Published: Jan 24, 2021 01:37 PM IST

जलवाजोखिमपूर्ण अभियानों में जलवा दिखा चुका है ‘INS मुंबई’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अरविंद सिंह 

मुंबई. नौसेना (Navy) के पश्चिमी नवल कमान की शान रहे फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल (Frontline Guided Missile) ‘डे्स्ट्रॉयर’ (‘विध्वंसक’ जहाज) ‘आईएनएस मुंबई’ (INS Mumbai) की 22 जनवरी को 20 वीं सालगिरह मनाई गई। यह ‘विध्वंसक’ कई जोखिमपूर्ण अभियानों में अपना जलवा दिखा चुका है।

जहाज की सालगिरह के अवसर पर मुंबई में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर और बृक्षारोपण का आयोजन किया गया। गिरगांव चौपाटी (Girgaon Chowpatty) से वर्ली (Worli) के जेके कपूर चौक (JK Kapoor Chowk) तक दौड़ आयोजित की गई। ‘विध्वंसक’ का मॉडल वर्ली स्थित जेके कपूर चौक पर बनाया गया है, जो मुंबईकरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मुंबई में बना, मुंबई में तैनात

नौसेना (पश्चिमी कमान) के प्रवक्ता मेहुल कार्णिक ने बताया कि ‘आईएनएस मुंबई’ एकमात्र ऐसा ‘विध्वंसक जहाज’ है जो मुंबई (Mumbai) में बना और मुंबई में ही तैनात है। यह तीन पी -15 श्रेणी के ‘विध्वंसक’ का नवीनतम रूप है जिसे 20 साल पहले इसी तिथि को महाराष्ट्र के राज्यपाल पीसी अलेक्जेंडर ने नौसेना को कमीशन किया था। यह स्वदेशी तकनीक पर आधारित आधुनिकतम ‘डेस्ट्रॉयर’ है।

‘विध्वंसक’ के हिस्सों का नामकरण

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई शहर में प्रतिष्ठित स्थानों के नाम पर ‘आईएनएस मुंबई’ के विभिन्न हिस्सों का नामकरण किया गया है। इसमें जहाज के प्रवेश द्वार को ‘गेटवे’ कहा जाता है, डाइनिंग हॉल को ‘खाऊ गली’ नाम दिया गया है, और फ्लैग स्टाफ लाइट को ‘प्रोंग्स लाइटहाउस’ कहा जाता है। एक कोने में ‘विरार’ की तरह दूर स्थित क्वार्टरडेक है, जबकि ‘हेलो डेक’ को ‘सहार एयरपोर्ट’ का नाम दिया गया है। जहाज के पुल से विस्मयकारी मनोरम दृश्य को ‘मालार हिल’ नाम दिया गया है।

महत्वपूर्ण ऑपरेशन

यह ‘डेस्ट्रॉयर’ कई आपरेशनों में अपना जलवा दिखा चुका है। ओप पराक्रम- 2002 में संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद ‘आईएनएस मुंबई’ ने अपना पराक्रम दिखाया था। ‘ओप सुकून’- 2006 में लेबनान में फंसे भारत, नेपाल और श्रीलंकाई नागरिकों की निकासी में इस युद्धपोत की सराहनीय भूमिका रही थी। ‘ओप राहत’- 2015 में यमन से भारतीय और विदेशी नागरिकों को निकालने में ‘आईएनएस मुंबई’ की उल्लेखनीय भूमिका थी।

 ‘विध्वंसक’ को मिले पुरस्कार

‘आईएनएल मुंबई’ ने देश के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। इसके चलते वह कई इनाम जीत चुका है। इस जहाज को ‘बेस्ट शिप’ का पुरस्कार तीन बार मिल चुका है। ‘मोस्ट स्पिरिटेड शिप’ का पुरस्कार दो बार मिला है।

‘डेस्ट्रॉयर’ की खासियत