मुंबई

Published: May 31, 2022 05:22 PM IST

BMC Elections 2022 बीएमसी के वार्डों की निकली लॉटरी, कई दिग्गजों की राजनीति पर लगा ग्रहण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका ( Mumbai Municipal Elections) की बहुप्रतीक्षित चुनाव (Elections) की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। मंगलवार को महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 127 सीटें आरक्षित की गयी है। आरक्षण (Reservation) के बाद 236 सीट वाली महानगरपालिका में 110 सीटों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते है। इस बार ओबीसी के लिए आरक्षण नहीं है। राजनीतिक दलों ने अलग से ओबीसी उम्मीदवार देने की घोषणा की है।

लाटरी के बाद सभी दलों के कई दिग्गजों की सीट आरक्षित होने के कारण उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है। अब उन्हें पार्टी टिकट देती है तो अन्यंत्र किसी सीट पर भाग्य आजमाना होगा। लाटरी के जिन दिग्गजों की सीट आरक्षित घोषित की गयी हैं उनमें  पूर्व महापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष और  बीएमसी0 में विपक्ष के नेता रहे जैसे दिग्गजों को अब नए वार्डों से चुनाव लड़ना पड़ेगा। इनके वार्ड महिलाओं और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हो गए हैं। 

वार्डों की संख्या बढ़ कर 236 हुई

महानगरपालिका चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लाटरी मंगलवार को बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल की मौजूदगी में निकाली गयी। मुंबई महानगरपालिका में वार्डों की संख्या बढ़ कर 236 हो गयी है। जिसकी वजह से 118 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी हैं। इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 8 और अनसुचित जनजाति के लिए 1 सीट का समवेश है। अनुसूचित जाति के लिए 7 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सीट आरक्षित घोषित की गयी है।

अन्यत्र सीट की करनी होगी तलाश

बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना पूरी ताकत झोंकने वाली है, लेकिन आरक्षण का झटका दिग्गज नगरसेवकों को लगा है। ईडी जांच के घेरे में आए  महानगरपालिका की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव का वॉर्ड क्रमांक-117 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हो गया है। इसी तरह पूर्व महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर का वार्ड क्रमांक 96 भी महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हो गया है। 

कई नगरसेवकों को भी मिली 

 बेस्ट समिति के अध्यक्ष रहे शिवसेना के विभाग प्रमुख आशीष चेंबूरकर का वार्ड अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ है। इसी तरह महानगरपालिका में विपक्ष के नेता रहे रवि राजा,  बीजेपी के गुट नेता रहे प्रभाकर शिंदे, बीजेपी नेता विनोद मिश्र, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के करीबी  शिवसेना नगरसेवक अमेय घोले सहित अन्य दिग्गजों का वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हो गया है। दिग्गज नगरसेवकों को अब चुनाव लड़ने के लिए दूसरा वार्ड ढूंढना पड़ेगा। आरक्षण लाटरी में कई नगरसेवकों को राहत मिली है। इसमें पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर का समावेश है। बीजेपी के वरिष्ठ नगरसेवक विद्यार्थी सिंह और महानगरपालिका में बीजेपी के गुट नेता रहे कमलेश यादव का वार्ड सामान्य श्रेणी में ही है।

वार्डों का आरक्षण इस प्रकार है:

अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड:  85,107,119,139,165,190,194 और 204.

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड: 60, 153, 157, 162, 208, 215 और 221.

अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड: 124 एवं अनुसूचित जन जाति  के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक  55.

सामान्य उम्मीदवारों के लिए वार्ड क्रमांक: 1,3, 4, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18,19,20,24, 26, 27,30, 31, 32, 35, 36, 37,38,40,41 ,42, 43, 47,48,51, 56, 58, 62, 63, 65,66, 68, 70, 71, 72, 73, 76 , 77, 78, 82, 83, 84, 87,88 , 91 ,93,94 ,97 , 101 , 105 ,108,110, 112, 113,114, 115, 116, 117, 123, 126, 127, 128, 129,132, 133, 135, 136, 138, 140, 141, 143,149, 152,158, 161, 164, 166, 167, 173, 174, 176, 179, 180, 183, 193,195, 197, 198, 199,200, 203, 206, 209, 210 ,211,214, 216,219, 222 ,223,224, 228 और 235.

सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वार्ड:  2, 5, 9,10,11,21, 22, 23,25, 28, 29, 33, 34, 39, 44, 45, 46, 49, 50, 52, 53, 54,57, 59, 61, 64, 67, 69, 74, 75, 79, 80, 81, 86, 88, 90, 92, 95, 96, 98, 99,  100, 102, 103, 104, 106, 109, 111, 118, 120, 121,122, 125, 130, 131, 134, 137, 142, 144, 145, 146, 147,148, 150, 151,154, 155,  156, 159, 160, 163, 168, 169, 170, 171, 172, 175, 177,  178, 181, 182,184, 185, 186, 187,188,  189, 191,192, 196, 201,202, 205, 207,212, 213, 217, 218, 220, 225, 226, 227, 229,230, 231, 232 233 ,234 और 236.