मुंबई

Published: Jun 08, 2023 11:28 AM IST

Mumabi Murder आफताब पूनावाला की राह पर निकला प्रेमी, गर्लफ्रेंड के किए कई टुकड़े, पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: हाल ही में मुंबई के मीरा रोड स्थित एक सोसाइटी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला की लाश मिली है। इसमें चौंकाने वाली घटना सामने आई कि इस महिला के शव को कटर से कई टुकड़ों में काट दिया गया। बता दें कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर के अंगों को पकाया और एक कुत्ते को खिला दिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और उसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते है इन खुलासों में उसने क्या कहा है… 

श्रद्धा वाकर मर्डर से प्रभावित 

इस खौफनाक घटना के बारे में आरोपी ने खुलासा किया कि वह प्रतिदिन उन टुकड़ों को मिक्सर में पीसता था। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह आइडिया दिल्ली में हुए श्रद्धा वाकर मर्डर केस से आया था। वह उसे मारना चाहता था और सबूत नष्ट करना चाहता था, इसलिए साहनी ने सरस्वती के शरीर को कटर से कई टुकड़ों में काट दिया। 

श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा मामला 

गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले दिल्ली में श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपियों ने भी कटर से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। श्रद्धा वॉकर और आफताब दोनों दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। थी वैसे ही कल मीरा रोड इलाके में हुई हत्याकांड के आरोपी साहनी और मृतका सरस्वती भी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। भायंदर पूर्व में फ्लाईओवर के नीचे राशन कार्यालय के सामने फ्लैट गीतानगर फेज 7 से दुर्गंध व संदिग्ध हलचल हुई। 

रूम में मिले लाश के कई टुकड़े 

आपको बता दें कि यहां गीता आकाशदीप भवन के फ्लैट नंबर 704 में मनोज सहनी (56) और सरस्वती वैद्य (32) तीन साल से किराए पर रह रहे थे। इस फ्लैट से आने वाली दुर्गंध और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बुधवार रात रेजिडेंट्स ने नयानगर पुलिस को सूचना दी गई। वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसी दौरान लिफ्ट से भाग रहे सहानी को दबोचा गया। फ्लैट का दरवाजा खोला तो महिला  शरीर के कई टुकड़े नजर आए, जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई। 

पुलिस के सामने हत्यारे ने कई खुलासे 

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उपायुक्त जयंत बजबळे भी मौके पर मौजूद थे। देर रात तक सहनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक 4 जून को सहनी ने सरस्वती की हत्या कर दी और कटर से उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। कहा जाता है कि उसने कुछ टुकड़े पकाए और उसे आवारा कुत्तों को खिला दिया ताकि उसके शरीर को ठिकाने लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने किस कारण और कैसे हत्या की? पुलिस उपायुक्त जयंत बजबळे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।