मुंबई

Published: Jun 01, 2023 09:50 AM IST

Mumbai Newsमहाराष्ट्र: मुंबई के दादर में दो नेताओं पर चाकू और रॉड से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo image: Social media

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के दादर में पिछले दिनों वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी (Vanchit Bahujan Aghadi Party) के मुंबई युवा अध्यक्ष परमेश्वर रणशूर (Parmeshwar Ranshur) और पार्टी नेता गौतम हरल (Gautam Haral) पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि इन नेताओं पर मुंबई के दादर इलाके (Dadar area) में चाकू और रॉड से हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।  

बता दें कि पिछले दिनों मुंबई के दादर इलाके में वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के मुंबई युवा अध्यक्ष परमेश्वर रणशूर पर 4 अज्ञात लोगों ने चाकू और रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले में पार्टी नेता गौतम हरल भी घायल हो गए थे। फ़िलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज किया कर जांच कर रही है। फिलहल हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।