मुंबई

Published: Sep 23, 2021 10:04 PM IST

Congressकांग्रेस को महाराष्ट्र में नंबर 1 पार्टी बनाएं, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का नेताओं को आवाहन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Maharashtra Pradesh Congress President Nana Patole) ने अपने नेताओं से कांग्रेस (Congress) को महाराष्ट्र (Maharashtra) में फिर से नंबर 1 पार्टी बनाने का आवाहन किया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन (Tilak Bhawan) में बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि कार्यकारिणी ने केंद्र सरकार (Central Government) की कई नीतियों के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानूनों को लाया है। पटोले ने कहा कि इन कानूनों के निरस्त होने तक संघर्ष जारी रखने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। पटोले ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर शक्ति कानून का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने ओबीसी और मराठा आरक्षण के खत्म होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया।

कई प्रमुख नेता रहें मौजूद

कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी आशीष दुआ, कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, प्रणति शिंदे, उपाध्यक्ष हुसैन दलवई, मोहन जोशी, शिरीष चौधरी, संजय राठौड़, रमेश बागवे, प्रज्ञा सातव समेत कई नेता मौजूद थे।