मुंबई

Published: Jan 22, 2022 05:37 PM IST

Mumbai Fire मुंबई के विक्रोली इलाके की झाड़ियों में लगी भीषण आग, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:Twitter

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के विक्रोली (Vikhroli) इलाके में खली पड़े प्लाट की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि, ये आग जिस प्लाट पर लगी वह विक्रोली इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (Eastern Express Highway) से सटा हुआ है। आग का भीषण रूप देख इलाके में दहशत फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि, लपटों से उठता धुआं हाईवे के पहुंचता दिखाई दिया।  इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

बताया जा रहा है कि, आग की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिस देख अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, आग कितनी भीषण थी। 

इससे पहले, शनिवार को मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके की एक बहुमंज़िला बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को मुंबई के अलग अलग अस्पतालों में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है जहां उनका इलाज फिलहाल जारी है।