मुंबई

Published: Jun 07, 2021 04:56 PM IST

Politicsभाजपा में बड़े पैमाने पर नाराजगी : एकनाथ खडसे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने दावा किया है कि भाजपा (BJP) में बड़े पैमाने पर नाराजगी एवं असंतोष है। उन्होंने कहा कि विधायकों को बांधे रहने के लिए पार्टी नेताओं की तरफ से बार-बार सरकार गिराने के दावे किये जा रहे हैं। 

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनसीपी नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि विधायकों में कितनी अधिक नाराजगी है, यह मुझे मालुम है। इसका कारण भी है कि इसमें से कितने को मैंने पार्टी में प्रवेश दिया है और कईयों को टिकट भी दिया है। जिसकी वजह से वे मुझसे खुल कर बातचीत करते हैं। पार्टी की कार्यपद्धति से वे नाराज हैं। नाराज लोग पार्टी को नहीं छोड़ें एवं नाराजगी और न बढ़े इसके लिए हमारी सरकार आने वाली है। थोड़ा दिन रुकिए यह सरकार गिरने वाली है। इस तरह के वक्तव्य दिए जा रहे हैं। 

फडणवीस पहली बार हमारे घर नहीं गए 

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जलगांव दौरे के समय उनके घर जाने के सवाल पर खडसे ने कहा कि फडणवीस पहली बार हमारे घर नहीं गए हैं।  विरोधी पक्ष नेता रहने के समय देवेंद्र फडणवीस हमारे पास 12 से 18 घंटे रहते थे, खाना भी खाते थे और कभी कभी सोते भी थे। उस कालावधि में देवेंद्र फडणवीस हमारे बी-4 बंगला पर हमेशा आते थे। मुख्यमंत्री के रुप में भी वे हमारे यहां जलगांव के मुक्ताई नगर आये थे। हमारे यहां कताई मिल एवं चीनी मिल के उद्घाटन हुआ तब भी आये थे।