मुंबई

Published: Jan 29, 2022 05:22 PM IST

Mega Blockजानें कहां है आज मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई मंडल पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.36 बजे तक सीएसएमटी (CSMT) से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार (Vidyavihar) स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो कि भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी

सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और  सीएसएमटी से सुबह 09.45 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। सुबह 11.40 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक नेरुल से खारकोपर के लिए छूटने वाली डाउन लाइन सेवाएं और 12.25 बजे से 4.25 बजे तक खारकोपर से नेरुल के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर और खारकोपर के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।