मुंबई

Published: Jun 13, 2021 08:40 AM IST

Mumbai Rain Updateमुंबई में मानसून फॉर्म में, कोटे से 50 फीसदी अधिक हुई बारिश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. मुंबई (Mumbai) में मानसून (Monsoon) फॉर्म में है ऐसा कहे तो गलत नहीं होगा। सीजन के शुरुआत से ही मुंबई में जोरदार बारिश (Rain) हो रही है। अब बारिश इतनी हो चुकी है आमतौर पर जून में होनेवाली बरसात का कोटा पूरा होने के साथ- साथ 50 फीसदी बारिश अधिक हो गई है। मुंबई में बारिश कहर बरपा रही है। मानसून ने 9 जून को शहर में दस्तक दी और मुंबई को धो डाला। एक ही दिन में मुंबई में 231 मिलीमीटर (एमएम) बरसात दर्ज की गई थी। मानसून के शुरुआती चार दिनों में कुल 600 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। 

वैसे तो पूरे जून महीने में औसतन 400 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार आंकड़े बता रहे हैं कि जून का कोटा पूरा होने के साथ-साथ 50 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है। 

आगामी 3 से 4 दिन और बारिश होगी

मौसम का आंकलन करने वाली संस्था स्काई मेट के प्रमुख मेट्रोलॉजिस्ट महेश पालावत ने बताया कि मानसून शुरुआत से ही प्रबल है, मुंबई में आगामी 3 से 4 दिन और बारिश होगी, कुछ क्षेत्र में तो भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। जून में इस बार 800 एमएम बारिश तक हो सकती है।