मुंबई

Published: May 11, 2022 09:56 PM IST

Toy Trainमध्य रेलवे की टॉय ट्रेन से 3 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, कमाए 1.82 करोड़ रुपए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के नजदीक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माथेरान (Matheran) में चलने वाली टॉय ट्रेन (Toy Train) को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। माथेरान-अमन लॉज शटल सेवाओं से मध्य रेलवे (Central Railway) को साल भर में  1.82 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। 

बताया गया कि मध्य रेलवे ने वर्ष 2021-2022 (अप्रैल से मार्च तक) के दौरान 3,06,763 यात्रियों ने सफर किया  है। अमन लॉज और माथेरान के बीच सप्ताह के दिनों में कुल 16 सेवाएं और वीकैंड में 20 सेवाएं चलती हैं।

पार्सल से 3.29 लाख रुपए की आय 

पहाड़ी पर सामान ले जाने के लिए भी टॉय ट्रेन का उपयोग होता है। इन शटल सेवाओं के माध्यम से  42,613 पैकेजों का परिवहन किया गया। पार्सल से 3.29 लाख रुपए की आय हुई है। गर्मियों के अलावा सर्दियों में माथेरान जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी है। नवंबर 2021 में 42,021 यात्रियों का परिवहन कर टॉय ट्रेन से 27.65 लाख रुपए की कमाई हुई है। इसके अलावा  दिसंबर-2021 में भी  43,500 यात्रियों का परिवहन कर  27.11 लाख रुपए  की कमाई हुई थी। गर्मी के मौसम में भी बड़ी संख्या में पर्यटक टॉय ट्रेन का आनंद ले रहे हैं।