मुंबई

Published: Jan 06, 2022 08:50 AM IST

Mumbai Corona Virus Updatesमुंबई में कोरोना विस्फोट, 3 दिन में 230 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई, महाराष्ट्र (Maharashtra) में फिर एक बार कोरोना (Corona Virus) ने दस्तक दे दी है। इस बार भी महाराष्ट्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। राज्य के हर जिले में एक बार फिर से कोरोना फैल रहा है। मुंबई (Mumbai) में भी रोज कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मुंबई में कल 15,000 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित (Mumbai Corona Positive) लोग मिले। ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई में लगभग 230 रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गए है।

पिछले 3 दिनों में, मुंबई के विभिन्न अस्पतालों के कुल 230 रेजिडेंट डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह जानकारी महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स,  जे जे अस्पताल के अध्यक्ष गणेश सोलंकी ने दी है।

मुंबई में कल करीब 15,000 से ज्यादा नए कोरोना वायरस मरीज मिले। खास बात यह है कि हर तीन लोगों की जांच के बाद चौथा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है। कोरोना मरीजों का पॉजिटिविटी रेट सीधे 25 फीसदी पर पहुंच गया है।  इससे प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। हालांकि, इस संकट से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।