Coronavirus

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में रोजाना आ रहे मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को राज्य में 26,538 नए संक्रमित मिले हैं। इसी दौरान आठ लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में आज आए कोरोना मामलों ने छह महीने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में जुलाई में इतने मामले दर्ज किए गए थे।  

    महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई बुलेटिन के अनुसार, बीते एक दिन में राज्य में 26,538 नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 87,505 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस दौरान जहां आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं 5,331 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 

    ओमीक्रॉन के 144 मामले आए सामने 

    राज्य में ओमीक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जारहे हैं। बुधवार को फिर राज्य में 144 केस सामने आए हैं। जिसके बाद ओमीक्रॉन संक्रमित की संख्या बढ़कर 797 पहुंच गई है। जिसमें से 330 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। आज जिन शहरों में ओमीक्रॉन के केस सामने आए हैं उनमें मुंबई 100, नागपुर 11, ठाणे और पुणे में सात-सात, पिंपरी चिंचवड़ में छह, कोल्हापुर 5, अमरावती, उल्हासनगर और भिवंडी में दो -दो और पनवेल उस्मानाबाद में एक-एक केस मिले हैं। 

    15 फ़रवरी तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज 

    राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते राज्य सरकार ने 15 फ़रवरी तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत उदय सामंत ने कहा, “बढ़ते सीओवीआईडी ​​​​मामलों के बीच, महाराष्ट्र सरकार 15 फरवरी तक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में शारीरिक कक्षाएं बंद कर देगी। उक्त संस्थानों में सभी परीक्षाएं 15 फरवरी तक ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।”

    मुंबई में  फटा कोरोना बम 

    राज्य की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का बम फटा है।  बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले सामने आए है, वहीं, इस खतरनाक वायरस से 3 लोगों की मौतें हो गई है। जिसके साथ मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,33,628 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,384 हो गई। वहीं आज 712  मरीज संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट गए। शहर में फ़िलहाल 61, 923 सक्रिय मरीज है।