मुंबई

Published: Mar 13, 2023 03:46 PM IST

Gangrape in Mumbai मुंबई हुई फिर शर्मसार, नाबालिक लड़की का गैंगरेप कर दरिंदों ने बनाया Video, दो आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप (gangrape) की घटना सामने आई है। दरिंदों ने इसका वीडियो बना कर पीड़िता को धमकी दे रहे थे। फ़िलहाल मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो मार्च को एक नाबालिक लड़की रात में दवा लेने जा रही थी। इसी बीच दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि युवती का अपहरण कर उसे पालघर के विवार ले जाया गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फ़िलहाल इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और दुष्कर्म की धमकी दी। बांद्रा पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 366(ए), 328, 506,323,34 और पॉक्सो की धारा 4,8,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।