मुंबई

Published: Nov 09, 2021 10:04 AM IST

Mumbai House Collapseमुंबई के एंटॉप हिल में मकान ढहा, नौ लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मकान ढहा (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के एंटॉप हिल (Antop House Collapseसे एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि इलाके में एक मकान ढह गया है। इस हादसे में नौ लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। सभी लोगों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत का काम शुरू है। 

वहीं रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक घर ढह गया। हादसे में 9 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एंटॉप हिल पुलिस भी पहुंची है। एंटॉप हिल इलाके में इससे पहले एक अक्टूबर में दर्दनाक हादसा हुआ था। जब बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा एंटॉप हिल इलाके में जल आपूर्ति लाइन की मरम्मत करने के लिए खोदे गए गड्ढे में दो बच्चे गिर गए थे और डूबने से उनकी मौत हुई थी। 

 एंटॉप हिल में घर गिरा-

गौर हो कि इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे के पास दिवा इलाके में एक मकान की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई थी। दरअसल रात में अचानक आग लगने के बाद घर में आग लगी थी और फिर दीवार गिर गई। इस हादसे के बाद महिला घर में फंस गई और उसकी मौत हो गयी।