Old house collapsed in Bhiwandi, one dead, 6 injured

    Loading

    भिवंडी.  भिवंडी महानगरपालिका प्रभाग समिति क्रमांक-4 के अंतर्गत झोपड़पट्टी क्षेत्र आजमी नगर (Azmi Nagar) में एक मंजिला मकान अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। मकान के मलबे में दबकर एक पुरुष की दर्दनाक मौत (Death) हो गई एवं 3 महिला, 1 पुरुष, 2 बच्चे  कुल मिलाकर 6 लोग बुरी तरह घायल (Injured) हो गए हैं।  गंभीर रूप से घायलों को आईजीएम अस्पताल (IGM Hospital) में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।  घायलों में मोहम्मद हासिम की हालत गंभीर होने की वजह से ठाणे स्थित कलवा अस्पताल रेफर किया गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही महानगरपालिका आपत्ति व्यवस्थापन की टीम मौके पर पहुंचकर इमारत का गिरा हुआ मलबा निकालने में जुटी है।  घटना के उपरांत महापौर प्रतिभा पाटिल एवम मनपा कमिश्नर सुधाकर देशमुख नें घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमिशिनर ने आपत्ति व्यवस्थापन प्रमुख उपायुक्त दीपक पुजारी, आपत्ति व्यवस्थापन विभाग प्रमुख सुनील भोईर,क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सुनील झलके आदि को राहत बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त हादसे से समूचे क्षेत्र  में खलबली मच गई है।  

    गौरतलब है कि  भिवंडी महानगरपालिका प्रभाग समिति क्रमांक-4 अंतर्गत झोपड़पट्टी क्षेत्र आजमी नगर में सुबह करीब 8 बजे के दौरान शब्बीर अहमद अंसारी का एक मंजिला पुराना घर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। हादसे के समय घर में सो रहे ठेलागाड़ी चालक रज्जाक (40) मकान के मलबे में दब गए जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और मकान में रह रहे 3 महिला, 2 बच्चे और 1 पुरुष कुल मिलाकर 6 लोग घायल हो गए हैं।  गंभीर रूप से घायल मोहम्मद हाशिम को आईजीएम अस्पताल से डॉक्टरों ने उपचार के लिए कलवा अस्पताल रेफर किया है। 

     हादसे में मृतक और  घायलों के नाम 

    • रज्जाक अंसारी (40,मृतक)
    •  हादसे में घायलों के नाम 
    • मोहम्मद हासिम (35,पु)
    • जुबेदा खातून (55,स्त्री),
    • आमीना अंसारी (45,स्त्री)  
    •  रोशन बानो (30,स्त्री)
    •  झारा अब्दुल खान(12,युवती)
    • 6। रोशी फातमा (14,युवती)

     घायलों को आईजीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया 

     गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को  उपचार के लिए आईजीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उक्त हादसे से समूचे क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। हादसे के उपरांत महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख सहित तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया और उचित निर्देश मनपा आपत्ति व्यवस्थापन टीम को दिया है। 

    जमींदोज मकान अवैध तरीके से निर्मित बेहद पुराना था। मकान मालिक द्वारा रिपेयरिंग नहीं किए जाने की वजह से मकान गिरा है। जांच के उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    -सुधाकर देशमुख, भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर