मुंबई
Published: Jun 30, 2023 08:31 PM ISTMumbai Newsऊँची इमारतों में देश में नं 1 है मुंबई, एशिया में 14वें नंबर पर जबकि दुनिया भर में 17वें नंबर पर है आमची मुंबई
मुंबई: भारत के किसी भी शहर में प्रवेश करते ही ऊंची-ऊंची बिल्डिंग आप का ध्यान आकर्षित कर लेती है। ऊंची बिल्डिंगों की आधार पर ही शहर की आर्थिक समृद्धि मापी जाती है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि मुंबई में भारत की सबसे ज्यादा ऊंची बिल्डिंग (150 मीटर ऊंची और उससे अधिक) है। आमची मुंबई में पूरे देश की तीन चौथाई से भी ज्यादा ऊँची बिल्डिंगें हैं। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर से मुंबई की आर्थिक प्रगति को हाईलाइट कर दिया है। इसका खुलासा तब हुआ जब सीआईआई के वेस्टर्न रीजन ने ‘इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट’ के विषय पर 12वी कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इस अवसर पर ‘स्काई इस द लिमिट’ और ‘राइज ऑफ़ टॉल बिल्डिंग इन इंडिया’ नामक रिपोर्ट को पेश किया गया। इसमें कहा गया है कि भारत में 77 प्रतिशत ऊंची बिल्डिंग मुंबई में है। तो वहीं स्थान की बात करें तो एशिया में 14वें नंबर पर जबकि दुनिया भर में 17वें नंबर पर आमची मुंबई काबिज है। बता दें कि सिर्फ देश भर में मुंबई में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी के रेट हैं जहाँ 1 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट फ्लैट बेचे गए हैं।
मुंबई में 100 ऊंची बिल्डिंगें
रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि भारत में 89% ऊंची बिल्डिंग रेजिडेंशियल हैं, जबकि 6% कमर्शियल हैं। लगभग 4 प्रतिशत मिक्स्ड स्ट्रक्चर के लिए और 1 प्रतिशत होटल के लिए है। ज्यादातर बिल्डिंग्स उन स्थानों पर बनी हैं जहाँ दशकों पहले कपड़े की बड़ी बड़ी मिलें हुआ करती थी। कपड़ों के मिल जब बंद हो गए तो उनकी जगह पर बड़ी बड़ी बिल्डिंगों का निर्माण किया गया। फिलहाल मुंबई में करीब 100 ऊंची बिल्डिंग्स है और आने वाले समय में और भी बनेगी। तो वहीं मुंबई के बाद हैदराबाद दूसरे स्थान पर काबिज है। तीसरे स्थान पर कोलकाता और चौथे स्थान पर नोएडा है। लिस्ट में अगले स्थान पर 1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ गुरुग्राम, बेंगलुरु और चेन्नई हैं।
उषा किरण पहली ऊँची बिल्डिंग
रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 80 मीटर ऊँची उषा किरण नामक आवासीय इमारत 1961 में बनकर तैयार हुई थी, जो भारत की पहली ऊंची इमारत थी। 1970 के दशक में, कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस टॉवर और मुंबई में ओबेरॉय ट्राइडेंट और एयर इंडिया बिल्डिंग बनीं। 2000 के बाद ही देश में ऊंची इमारतों के निर्माण में तेजी आई। 2016 तक मुंबई में ऊंची इमारतों की संख्या 10 से अधिक थी। 2019 तक यह संख्या 20 तक पहुंच गई और 2023 के पहले छह महीने तक यह आंकड़ा 70 को पार कर गया। जिसमें 150 मीटर से ऊपर 60 इमारतें थीं और 200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली लगभग 10 इमारतें पूरी होने वाली है।
बिल्डिंग ऊंचाई (मीटर)
मिनरवा 306
प्लेट्स रायल 292
एमआईसीएल 290
अरण्य 282
वर्ल्ड वन 280
वर्ल्ड व्यू 277
स्पीरा 270
अगस्त मून 268
कियारा 268
ट्रम्प टॉवर 266